फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rapti water level rised in gorakhpur

राप्ती नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़ा

Wed, 26 Jun 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
rapti water level rised in gorakhpur
राप्ती और कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

- तेज बारिश से दर्ज की गई जलस्तर में बढ़ोतरी
- रोहिन और घाघरा के जलस्तर में सुबह बढ़ोतरी, अपराह्न बाद कम हुई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तेज बारिश से राप्ती और कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार की सुबह रोहिन नदी का जलस्तर भी बढ़ा था लेकिन देरशाम तक करीब 20 सेंटीमीटर गिर गया।

राप्ती नदी का खतरे का निशान 74.98 मीटर है। सिंचाई विभाग ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक बर्डघाट पर सुबह 8 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 69.200 मीटर था। अपराह्न 4 बजे यही जलस्तर बढ़कर 70.150 मीटर हो गया। यानी जलस्तर में करीब एक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मुखलिसपुर में कुआनो नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 74.30 मीटर था, जो अपराह्न बाद 74.40 मीटर हो गया। कुआनो नदी में खतरे का निशान 78.6 मीटर है। तिरमोहनी घाट पर रोहिन नदी के जलस्तर में सुबह बढ़ोतरी हुई थी। सुबह जलस्तर 77.160 मीटर था लेकिन अपराह्न बाद जलस्तर 77.140 मीटर रिकार्ड किया गया। घाघरा नदी का जलस्तर भी गिरा है। तुर्तीपार में इस नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 60.60 मीटर था। अपराह्न 4 बजे जलस्तर 60.40 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed