फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   raod tax matter

फाइलों के सत्यापन के बाद तय होगी गड़बड़ी 

Sun, 17 Jul 2016 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 17 Jul 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
raod tax matter
दो और चार पहिया वाहनों के रोड टैक्स चोरी
परिवहन विभाग में रोड टैक्स चोरी के मामले में नया पेंच फंस गया है। आरटीओ ने फाइलों के सत्यापन के बाद ही गड़बड़ी होने या न होने की बात कहीं है। आरटीओ का दावा है कि डीटीसी के सामने पेश फाइलों में गड़बड़ी नहीं मिली थी। हालांकि डीटीसी ने जो फाइल निकलवाने को कहा कि वह अभी तक नहीं खोजी जा सकी है। उधर मामले की जांच कर रहे आरटीओ प्रवर्तन ने कुछ मामलों में 30 हजार रुपये रिकवरी भी कर चुके है।
विज्ञापन


दो और चार पहिया वाहनों के रोड टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आने पर उप परिवहन आयुक्त (डीटीसी) ने जांच का आदेश दिया था। गोरखपुर के अलावा महराजगंज और देवरिया में भी यह मामला पकड़ में आया है। डीटीसी देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने डेढ़ साल में पंजीकृत गाड़ियों की जांच का आदेश दिया है। यह मामला उजागर सोनभद्र से हुआ था। वाराणसी संभाग के सभी मंडलों में, गोरखपुर में भी चार और दो पहिया वाहनों में भी गड़बड़ी की आशंका पर जांच का आदेश दिया था। तकरीबन दस दिन बीत जाने के बाद भी कार्यालय से अभी तक फाइलें मिली नहीं हैं। 
विज्ञापन


एक गाड़ी कई मॉडल की होती हैं। गाड़ियों के कलर का, रेट भी अलग-अलग होते हैं। फाइलों के सत्यापन के बाद ही तय होगा कि गड़बड़ी हुई या नहीं। जिस एजेंसी में गड़बड़ी मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- एम अंसारी, आरटीओ 

रोड टैक्स चोरी मामले की हर पहलुओं को चेक किया जा रहा है। हालांकि कुछ मामले में रिकवरी भी हुई है। फाइलों के मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीटीसी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed