फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rann basere in city

गोरखपुर शहर में बनेंगे चार नए रैन बसेरे

Sun, 24 Nov 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
rann basere in city
शहर में बनेंगे चार नए रैन बसेरे
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में बाहर से आने वाले लोगों को रात फुटपाथ पर न बितानी पड़े, इसको लेकर जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) भी गंभीर हो गया है। डूडा ने शहर के विभिन्न इलाकों में चार नए रैन बसेरे को बनाने की योजना तैयार की है। करीब 7.50 करोड़ की लागत से डूडा ने 180 व्यक्तियों की क्षमता के चार रैन बसेरोें को बनवाएगा।
आश्रय आवास योजना के अंतर्गत धर्मशाला बाजार में 44 लोगों की क्षमता का 192.95 लाख की लागत से, ट्रांसपोर्ट नगर में 160.85 से 34 क्षमता का, मोहरीपुर में 203.76 लाख रुपये की लागत से 54 लोगों की क्षमता का और नौसड़ में 183.51 लाख रुपये की लागत से 48 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा बनाया जाएगा। डूडा परियोजना अधिकारी तेज कुमार ने बताया कि डूडा ने 741.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन रैन बसेरों का प्रस्ताव सूडा मुख्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन

30 नवंबर तक तैयार हो जाएंगे चार रैन बसेरे
इस ठंड के मौसम में मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ मंदिर आदि स्थान पर आने वाले लोगों को रात फुटपाथ पर नहीं बितानी होगी। डूडा की ओर से 462 लोगों की क्षमता के चार रैन बसेरे इस महीने बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा परियोजना अधिकारी तेज कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर के पास स्थित झूलेलाल मंदिर के पास 127 और 140 क्षमता के दो रैन बसेरे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास 125 क्षमता का एक रैन बसेरा और बशारतपुर में 70 व्यक्ति की क्षमता का एक रैन बसेरा बनाया जा रहा है। कोशिश है कि 30 नवंबर तक इनमें लोगों को ठहरने के लायक बना दिया जाए। इसके अलावा शाहपुर में भी 50 व्यक्तियों की क्षमता का एक रैन बसेरा संचालित है।

यहां हैं नगर निगम का रैन बसेरा : मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन के सामने, रेलवे बस स्टेशन के पास, कचहरी बस स्टेशन के पास, हांसूपुर, गोरखनाथ झूलेलाल मंदिर के पास, मोहरीपुर, ट्रांसपोर्टनगर, शिवपुर सहबाजगंज, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed