फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rangoli and mehandi program

कस्तूरबा में हुई रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता

Mon, 26 Sep 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
rangoli and mehandi program
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। - फोटो : rajesh
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराबार में इनरव्हील क्लब आफ  गोरखपुर की ओर से सोमवार को रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


कस्तूरबा विद्यालय की कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को रंगोली प्रतियोगिता में तीन ग्रुपों में बांटा गया था, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में छह ग्रुप बनाए गए थे। इसमें शामिल छात्राएं एक-दूसरे को मेहंदी लगा रही थीं। रंगोली में छात्राओं ने मयूर की आकृति, देश की आकृति और आकर्षक सीनरी बनाई थी। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली छात्राओं को क्लब की सदस्यों द्वारा आकर्षक उपहार दिए गए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष स्मिता अग्रवाल, विजेता सिंघानिया, गरिमा अग्रवाल, समता अग्रवाल, मधु जैन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed