फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ramnath has resign from congress

रामनाथ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी

Thu, 08 Aug 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
ramnath has resign from congress
कांग्रेस के जिला महासचिव रामनाथ निषाद ने पार्टी छोड़ी
विज्ञापन

गोरखपुर। अनुच्छेद 370 की समाप्ति का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी से नाराज जिला महासचिव रामनाथ निषाद ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से रामनाथ ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश हित में कई अहम फैसले लिए गए। काला धन और जाली नोटों पर अंकुश लगाने और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नोटबंदी जैसा कदम, आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, सवर्ण गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक जैसे अहम मुद्दों पर कानून बने। फिलहाल जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए अनुच्छेद 370 और 35 ए का खात्मा करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया गया। देश हित में यह सरकार का साहसिक कदम है। कहा कि जब जनता मोदी जी के साथ खड़ी है, दुख का विषय है कि कांग्रेस सहित कई अन्य पार्टियां दलगत राजनीति से प्रेरित होकर इसका विरोध कर रही हैं। इससे क्षुब्ध होकर कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। वे कांग्रेस पार्टी में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव पद पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed