{"_id":"576411054f1c1b481e11cc26","slug":"ramkrishna-president-and-vinay-mahamantri-elected","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकृष्ण अध्यक्ष और विनय महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकृष्ण अध्यक्ष और विनय महामंत्री निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता चुनाव में प्रत्याशियों का प्रचार करते समर्थक।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में रामकृष्ण पांडेय अध्यक्ष और विनय कुमार चंद महामंत्री निर्वाचित किए गए। मतदान व मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर एल्डर्स कमेटी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाशंकर तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामकृष्ण पांडेय 238 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण दामोदर पाठक को 32 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद के लिए विनय कुमार चंद 199 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमानंद पांडेय 218 मत पाकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हरिशंकर पांडेय ने 252 मत पाकर जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर चंद्र प्रकाश मिश्र और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह विजयी हुए।
बता दें कि पूर्व में उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय कुमार सिंह और शशिभूषण पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अखिलेश दूबे, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर नरेंद्र कुमार महंथा तथा कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना जा चुका है।
विज्ञापन
चुनाव सकुशल संपन्न कराने और उसका संचालन करने में एल्डर्स कमेटी के सदस्य दशरथ त्रिपाठी, रमाकांत राय, सूरज प्रसाद श्रीवास्तव, शशिकांत शुक्ल, हरिमोहन धर द्विवेदी, श्री भागवत राय, नवीन श्रीवास्तव और कार्यालय सहायक वेद प्रकाश दूबे की प्रमुख भूमिका रही।