फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rain on third may night

तीन की रात को हो सकती है बारिश

Sun, 01 May 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 01 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rain on third may night
कड़ी धूप के कारण लोग शरीर पर कपड़े से पूरी तरह ढ़क कर निकल रहे हैं। - फोटो : amar ujala
कई दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा तापमान रविवार को अचानक  40 डिग्री के भी नीचे आ गया। दिन भर मौसम बदला रहा। तेज धूप की जगह आसमान में धुंध छाई रही। हवाओं में गर्मी तो रही पर धूप का असर बहुत कम था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूरी उम्मीद है कि तीन से चार के बीच गोरखपुर में बारिश होगी।
विज्ञापन


झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। मौसम सुबह से ही रोज की अपेक्षा नम रहा। सुबह होते ही जहां रोज सूरज की आंच का असर दिखने लगता था, रविवार को वह हालात नहीं थे। दोपहर में भी बदली और धुंध का असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर देखने को जरूर मिला पर रोज की अपेक्षा काफी कम।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद के अनुसार रविवार को पारा गिरने का कारण पश्चिमी विछोभ है। इस कारण मौसम ठंडा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 तथा न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि मौसम और नम होगा। तीन मई की रात को बारिश होने की पूरी संभावना है। इसका असर चार तक रहेगा। पांच मई से मौसम में फिर पहले की तरह गर्मी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed