{"_id":"57263cb44f1c1b55035cd1d4","slug":"rain-on-third-may-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की रात को हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की रात को हो सकती है बारिश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 01 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
कड़ी धूप के कारण लोग शरीर पर कपड़े से पूरी तरह ढ़क कर निकल रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा तापमान रविवार को अचानक 40 डिग्री के भी नीचे आ गया। दिन भर मौसम बदला रहा। तेज धूप की जगह आसमान में धुंध छाई रही। हवाओं में गर्मी तो रही पर धूप का असर बहुत कम था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूरी उम्मीद है कि तीन से चार के बीच गोरखपुर में बारिश होगी।
झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। मौसम सुबह से ही रोज की अपेक्षा नम रहा। सुबह होते ही जहां रोज सूरज की आंच का असर दिखने लगता था, रविवार को वह हालात नहीं थे। दोपहर में भी बदली और धुंध का असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर देखने को जरूर मिला पर रोज की अपेक्षा काफी कम।
मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद के अनुसार रविवार को पारा गिरने का कारण पश्चिमी विछोभ है। इस कारण मौसम ठंडा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 तथा न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि मौसम और नम होगा। तीन मई की रात को बारिश होने की पूरी संभावना है। इसका असर चार तक रहेगा। पांच मई से मौसम में फिर पहले की तरह गर्मी बढ़ने लगेगी।