फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railways

नवरात्र में शुरू हो जाएगी रिटायरिंग रूम की बुकिंग, तीन घंटे के लिए भी कमरे ले सकेंगे

Mon, 23 Sep 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
railways
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित बनाया जा रहा रिटायरिंग रूम।
नवरात्र में शुरू हो जाएगी रिटायरिंग रूम की बुकिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम के प्रथम चरण के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। स्पेशल कमरों और डारमेट्री के बेड की ऑनलाइन बुकिंग नवरात्र में शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी इस सप्ताह उद्घाटन की तारीख और रेट लिस्ट फाइनल करेगा।
रिटायरिंग रूम को बेहद आकर्षक लुक दिया गया है। जिससे यहां रहने पर यात्रियों को होटल मे रहने जैसा महसूस हो। खास बात यह है कि अब रिटायरिंग रूम की बुकिंग तीन, छह, नौ, 12 और 24 घंटे के हिसाब से की जा सकेगी। कमरों के अलावा डारमेट्री भी वातानुकूलित होगी। पहली बार रूम सर्विस भी शुरू किया जाएगा, इसके लिए वेटर रखे जाएंगे। फास्ट फूड का भी आर्डर दिया जा सकेगा। शुक्रवार को तेजस एक्सप्रेस के ट्रायल में आए आईआरसीटसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ रिटायरिंग रूम निरीक्षण भी किया। इसके बाद नवरात्र में इसे शुरू कराने की सहमति बनी है।
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी
एलईडी टीवी, पत्रिकाएं, फ्रिज, बेहतर गद्दे वाले बेड, हर कमरे में सोफा, आरओ का पानी।
इनका हुआ सुंदरीकरण
डॉरमेट्री नंबर 136, 140 व 143, एसी विश्रामालय नंबर 138, 139, 141, 142 व 143।
जंक्शन पर कुल 17 कमरे
रेलवे स्टेशन पर कुल 23 कमरे हैं। 17 कमरे और छह बड़े कमरे डॉरमेट्री हैं। डारमेट्री में 52 बेड है। इनमें पांच कमरों और तीन डारमेट्री का सुंदरीकरण कर बेहतर लुक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग का तरीका
आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग होती है। बुकिंग कराने वाले यात्री को अपने टिकट का पीएनआर नंबर, नाम, पता का ब्योरा देना होता है। शुल्क एडवांस में आनॅलाइन जमा करना होता है। कमरे खाली रहने पर बुकिंग काउंटर से भी बुकिंग कराई जा सकती है।
((जगह होने पर ही इस टेबल का इस्तेमाल करें अन्यथा हटा दें))
वर्तमान में रिटायरिंग रूम में उपलब्ध कमरों की श्रेणी और शुल्क (रुपये में)
श्रेणी संख्या शुल्क 24 घंट शुल्क 12 घंटे
एसी डीलक्स 02 550 350
एसी डबल बेड 04 450 275
एसी सिंगल बेड 01 300 200
नॉन एसी डबल बेड 07 275 175
नॉन एसी सिंगल बेड 03 150 100
कॉमन रूम 01 50 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed