{"_id":"57c58ee34f1c1bec162cb036","slug":"railway-will-reserve-the-rememberable-journey-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरों का यादगार सफर संजोएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरों का यादगार सफर संजोएगा रेलवे
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
रेल यात्रा के दौरान यादगार लम्हों को अब रेलवे न सिर्फ संजोएगा बल्कि सोशल मीडिया और खुद की वेबसाइट के सहारे उसका प्रचार-प्रसार भी करेगा। यही नहीं, रेल पत्रिका में मुसाफिरों के सफर के कुछ चुनिंदा किस्सों को फोटो सहित प्रकाशित भी किया जाएगा। श्रेष्ठतम स्टोरी वाले तीन व्यक्तियों को साल में एक बार रेलमंत्री के साथ वक्त गुजारने का भी मौका मिलेगा।
रेलवे की इस योजना के तहत आम आदमी वीडियो, कहानियों और तस्वीरों के रूप में सोशल मीडिया ‘माई ट्रेन स्टोरी’ पर अपनी बातें साझा कर सकते हैं। इसके अलावा स्टोरी रेलवे की वेबसाइट पर भी भेजी जा सकती है। रोजाना लगभग तीन करोड़ यात्री रेल से सफर करते हैं। इनमें कुछ के सफर ऐसे होेते हैं जो ताउम्र नहीं भूलते। मसलन, इस दौरान किसी ऐसे हमसफर से मुलाकात जो जीवन साथी बन गया हो या कई सालों से रोजाना सफर किया हो, जैसे प्रसंग इसका हिस्सा हो सकते हैं।
कहानियों में कुछ सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी और कुछ रेलबंधु पत्रिका में प्रकाशित की जाएंगी। कुछ चुनिंदा कहानियों को ई प्रमाणपत्र मिलेगा और त्रैमासिक आधार पर श्रेष्ठतम स्टोरी वाले तीन व्यक्तियों को रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलने का मौका मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि mytrainstory@gmail.com पर यात्री अपने सफर के यादगार लम्हों को साझा कर सकते हैं।