फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rail minister order to doctors for passenger treatment

रेलमंत्री की पहल पर ट्रेन में हुआ यात्री का इलाज

Wed, 03 Feb 2016 10:22 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलमंत्री सुरेश प्रभु की तरफ से ट्विटर पर आने वाली सूचनाओं पर तत्काल एक्शन लेने से भले ही अधिकारियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हों लेकिन यात्रियों के लिए यह एक बेहतर सुविधा साबित हो रही है। बुधवार को भी रेलमंत्री की दखल के बाद ट्रेन में ही एक यात्री का इलाज डॉक्टरों ने किया। इलाज के बाद ट्वीट करने वाले यात्री के रिश्तेदार को सूचना भी दी गई।
विज्ञापन


बंगलूरू से गोरखपुर आ रही कोचीन एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्री दिलीप कुमार की तबीयत बुधवार की दोपहर में झांसी स्टेशन के पास खराब हो गई। दिलीप को तेज बुखार और दर्द होने लगा। उनकी सूचना के बाद भी इलाज की व्यवस्था नहीं हुई। दिलीप ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार बढ़या चौक, पीपीगंज के डिस्को नंदन सहानी को दी।
विज्ञापन


डिस्को ने पीपीगंज के ही दंत चिकित्सक डॉ. आकाश दुबे को पूरी बात बताकर रेलमंत्री के ट्विटर पर ट्वीट करने का आग्रह किया। इसके पहले भी डॉ. आकाश के ट्वीट पर ही पीपीगंज स्टेशन पर महीने भर से खड़ी एक ट्रेन की खाली रैक को हटाया गया था। उन्होंने रेलमंत्री के ट्विटर पर ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई। करीब 15 मिनट बाद रेलमंत्री का जवाब आया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इसके बाद इलाहाबाद के डीआरएम ने ट्वीट कर इलाज कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed