फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rail

जनाहार में बनाएगा रेलवे बेस किचन

Wed, 24 Jul 2019 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
rail
जनाहार में रेलवे बनाएगा बेस किचन
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के जनाहार में अब रेलवे बेस किचन बनाएगा। आधे हिस्से में बेस किचन होगा, जहां से ट्रेनों में खाने की सप्लाई की जाएगी। जबकि आधे हिस्से में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला रेस्त्रां बनेगा। यहां यात्रियों को लजीज भोजन और नाश्ता मिलेगा। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी इंडियन होटल मैनेजमेंट को दी है, जिसकी टीम ने सर्वे भी कर लिया है।
रेलवे ने वातानुकूलित जनाहार को संचालित करने का जिम्मा एक फर्म को दिया था, जिसका अनुबंध समाप्त हो गया है। पिछले एक महीने से जनाहार बंद है। यहां किफायती दाम पर यात्रियों को भोजन और नाश्ता मिलता था। अब आईआरसीटीसी ने नया ठेका न देकर बेस किचन तैयार करने की योजना बनाई है। सर्वे करने आई टीम ने जनाहार के किचन और बैठने की जगह को देखा है। प्रस्ताव के मुताबिक जनाहार में पश्चिम दिशा में पहले से बने किचन को ही बेस किचन के रूप में विकसित किया जाएगा। पूरब की तरफ रेस्त्रां रहेगा, जहां यात्रियों को भोजन और नाश्ता देने के लिए बेंच और मेज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
ट्रेनों में नाश्ता व भोजन की सप्लाई के लिए झांसी, इलाहाबाद की तर्ज पर बेस किचन बनाने की योजना है। जनाहार के किचन को ही विकसित किया जाएगा। डिजाइनिंग की जिम्मेदारी इंडियन होटल मैनेजमेंट को दी गई है। बेस किचन व रेस्त्रां के संचालन का जिम्मा एक ही फर्म को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed