झोलाछाप डॉक्टरों की तलाश में छापेमारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार राय के मुताबिक करवल मझगांवा व हाटा बाजार में झोलाछाप डॉक्टरों की जांच की गई है। क्षेत्र में स्थित मुकेश चाइल्ड केयर, प्रियंका क्लीनिक, न्यू लाइफ क्लीनिक, हेल्थ क्लीनिक पर स्वास्थ्य टीम पहुंची तो झोला छाप डॉक्टर भाग निकले। कुछ क्लीनिकों में एक्सरे, पैथोलॉजी, एनआईपीयू की मशीनों को अप्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. मधुकर आनंद सिंह भी शामिल थे।