फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid on three schools

तीन स्कूलों पर छापा, गड़बड़ी मिली

Fri, 07 Apr 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 07 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Raid on three schools
प्राइवेट स्कूलों में ड्रेस और स्टेशनरी को लेकर छापा मारा। - फोटो : Amar Ujala
पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर योगी सरकार की सख्ती के बाद वाणिज्य कर अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी है। अफसरों की टीम ने गुरुवार को गोरखपुर और देवरिया के तीन स्कूलों पर छापेमारी की। सब जगह कॉपी, किताब, स्टेशनरी और ड्रेस की बिक्री गलत पाई गई। इसी का नतीजा रहा कि स्कूल प्रबंधन और फार्मों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। इससे पहले टीम ने गत बुधवार को छापेमारी करके जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल करजहां, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल और सेंटल एकेडमी को नोटिस दिया था।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग ने गुरुवार को शहर के मेट्रोपोलिटन स्कूल गुलरिहा में जाकर छानबीन की। वहां मेट्रोपोलिटन एजूकेशन सर्विसेज की मदद से कॉपी, किताब की बिक्री कराई जा रही थी। तय रेट से ज्यादा कीमत वसूलने का मामला भी सामने आया। एलीट इंटरप्राइजेज गोरखपुर को ड्रेस बिक्री में लगाया गया था लेकिन इन फर्मों का रजिस्ट्रेशन वाणिज्य कर विभाग से नहीं है। तारामंडल रोड स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में भी मनमानी मिली है। इस स्कूल में जी लर्न लिमिटेड नोएडा की तरफ से कॉपी, किताब और स्टेशनरी बेची जा रही थी। फर्म का रजिस्ट्रेशन भी गोरखपुर में नहीं है। 110 रुपये में एडमिशन फार्म बेचने का मामला पकड़ा गया। नियमानुसार, इतनी कीमत के फार्म बिक्री पर टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त एसबी सिंह, सुधीर कुमार की टीम ने देवरिया के सलेमपुर में भी छापेमारी की है। सलेमपुर का बीएम पब्लिक स्कूल प्रज्ञा ज्ञान बुक देवरिया के माध्यम से अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को कॉपी, किताब, स्टेशनरी बिकवा रहा था। जांच के दौरान व्यापारी इस संबंध में बिल नहीं दे सका। वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर आरके कुरील ने कहा जांच के दौरान काफी गड़बड़ियां मिली हैं। इन सभी स्कूलों, दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। छापेमारी अभियान चलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed