{"_id":"58bec4a84f1c1b187bdc3e45","slug":"raid-on-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर दर्जन भर दुकानों में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर दर्जन भर दुकानों में छापा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
स्वीट
- फोटो : demo pic
डीएम सन्ध्या तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के साथ ही देहात क्षेत्र की भी करीब दर्जन भर दुकानों में छापा मारकर सघन जांच की। इस दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों से मिठाई और नमकीन समेत नौ नमूने भी लिए। सभी को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा जा रहा है।
एक दिन पहले शासन की तरफ से अलर्ट जारी करने के बाद मंगलवार को डीएम ने भी खाद्य सुरक्षा विभाग को अफसरों को बुलाकर मिलावट के खिलाफ होली तक निरंतर अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही तहसीलों में भी सख्ती बरती जाए। डीएम के इस निर्देश के बाद विभाग की अलग-अलग टीमों ने छापामारी शुरू की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि टीम ने बरगदवां से नमकीन, खोया मंडी से चिप्स, बसंतपुर से पनीर, धर्मशाला बाजार से मैदा, राप्तीनगर से किसमिस का नमूना लिया गया। इसी तरह दारेखास गोला से बूंदी का लड्डूू, गजपुर से छेने की मिठाई, शिवपुर चौराहा कैं पियरगंज से नमकीन तथा सिक्टौर से खाजा का नमूना लिया।
उधर, भोर के समय बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर कानपुर से मिलावटी खोआ उतरने की सूचना पर टीम बुधवार से इन स्थानों पर भी नजर रखेगी। छापामारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह, कृष्ण चन्द, कन्हैया लाल वर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुचित प्रसाद, वीके राय, इंद्रेश प्रसाद, नरेंद्र कुमार, धीरेंद्र यादव, नरेश तिवारी, नत्थू कुशवाहा आदि शामिल रहे।