फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   raid at the petrol pump

पेट्रोल पंपों पर छापा, बैरंग लौटी टीम 

Sat, 29 Apr 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
 raid at the petrol pump
नौसड़ ‌स्‍थ‌ित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के मात्रा की जांच करते अधिकारी - फोटो : shivharsh
लखनऊ में हुई कार्रवाई के बाद इंडिया ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के अफसरों के साथ बाट-माप विभाग की टीम ने शनिवार को गोरखपुर के भी चार पेट्रोल पंपों की जांच की। इस दौरान टीम को कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लखनऊ में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद ही यहां के भी पेट्रोल पंप संचालक सतर्क हो गए थे। उन्हें पहले ही अंदेशा हो गया था कि टीम यहां भी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, आईओसी के अफसरों का कहना है कि शुक्रवार को भी दो पेट्रोल पंपों की जांच की गई थी मगर कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

आईओसी और बाट-माप विभाग के अफसर दोपहर 12 बजे के करीब नौसड़ पहुंचे और वहां आसपास के तीन पेट्रोल पंपों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने पंप से मिलने वाले तेल की गुणवत्ता, सही माप के साथ, मशीन के अंदर लगी चिप और सर्किट आदि की जांच की मगर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। टीम ने वहां से निकलने के बाद सहजनवां के भीटी रावत स्थित एक पेट्रोल पंप की जांच की। वहां भी सब कुछ सही मिला। अफसरों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में आईओसी के फिल्ड अफसर चंद्रशेखर, डिप्टी मैनेजर सैय्यद ताबीज अहमद, बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अरुण शाही समेत कई अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed