{"_id":"5bfff028bdec22417e300634","slug":"rahul-gandhi-gotra-name-is-itlas-says-mahendra-nath-pandey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोत्र पर सियासी संग्राम जारी, अब यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी का गोत्र इटलस है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोत्र पर सियासी संग्राम जारी, अब यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी का गोत्र इटलस है'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
महेन्द्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का गोत्र इटलस है। जहां तक मुझे पता है, उनके दादा फिरोज जहांगीर थे। मां सोनिया गांधी इटली से हैं, इसलिए उनका गोत्र इटलस है। कांग्रेस जब भी सत्ता में रही, तब घोटाला हुआ। अब कांग्रेस गोत्र घोटाले पर उतर आई है। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई गोत्र ही नहीं है। वह चुनाव हारने का रिकार्ड बना चुके हैं। अब चुनाव आया तो खुद को हिंदू बताने में जुटे हैं। जनता सब जानती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के ‘युवा संसद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही कहा कि राहुल गांधी में हिंदुस्तान का नेता बनने की क्षमता नहीं है। इसके बावजूद बेचारी सोनिया गांधी उन्हें नेता बनाने में जुटी हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा नेता सत्ता भोगी हैं। खोई सत्ता हासिल करने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। किसी नेता के पास विजन नहीं है। सब अपना, परिवार और अपने गिरोह को लाभ पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं। सरकार बनते ही नजूल की जमीन ढूंढने लगते हैं ताकि कब्जा कर इमारत खड़ी की जा सके। देश को आगे बढ़ाने काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
वे गठबंधन करें हम जनगठबंधन में लगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के गठबंधन से कोई डर नहीं है। भाजपा ने जनगठबंधन किया है। कमल संदेश यात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा चुकी हैं। एक से 15 दिसंबर के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में 150-150 किलोमीटर की पदयात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
इसके जरिए जनता को सरकार के कामकाज की जानकारी दी जाएगी। नए साल में कम ज्योति कार्यक्रम होगा। 26 जनवरी को पार्टी के नेता जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों के घर जाएंगे। वहां कमल ज्योति जलाकर सहयोग की अपील करेंगे।

भाजपा चाहती है राम मंदिर बने: प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की इच्छा है अयोध्या भव्य राम मंदिर बने। सुप्रीमकोर्ट में जनवरी से सुनवाई होगी। इसका इंतजार किया जा रहा है। मंदिर निर्माण की संभावना के और भी रास्ते हो सकते हैं। संभावनाएं अनंत हैं। भाजपा की कार्यकारिणी में राम मंदिर एजेंडा था। अब भी है और आगे भी रहेगा। भाजपा विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।
योगी के बयान का गलत मतलब निकाला गया
राजस्थान के चुनाव प्रचार में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान से संबंधित बयान पर भाजपा के प्रदेश ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि मुख्यमंत्री के बयान का गलत मतलब निकाला गया। मुख्यमंत्री ने रामराज्य की बात कही थी। उनका कहना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब, वंचित तक पहुंचना चाहिए। इसी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और हनुमान का जिक्र भी कर दिया। मुख्यमंत्री खुद योगी हैं। उन्हें भगवान या फिर धर्म के सम्मान के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
पूर्व प्रधानमंत्री के अयोग्य बेटे हैं राहुल : यदुवंश
युवा संसद में हिस्सा लेने आए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अयोग्य बेटे हैं। उन्हें देश की जनता बतौर प्रधानमंत्री स्वीकार नहीं करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि है। जहां गर्भगृह है, वहीं भव्य राम मंदिर बनेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। मंदिर की जगह एक इंच इधर-उधर नहीं होगी। मुस्लिम भाइयों को दावा छोड़कर मिसाल कायम करनी चाहिए। ऐसी स्थिति हिंदू के सामने आती तो वह भूमि का दावा छोड़ सकते थे।