{"_id":"5849bbc14f1c1bf95944a628","slug":"queue-at-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीत गए एक माह, छोटी नहीं हुई कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीत गए एक माह, छोटी नहीं हुई कतार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
कूड़ाघाट एचडीएफसी के एटीएम पर रकम निकालने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोटों पर पाबंदी के एक महीने बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। ज्यादातर एटीएम बंद रहने से जहां लोग भटक रहे हैं वहीं बैंकों में लंबी लाइन लग रही है। जिन्हें रकम की ज्यादा जरूरत है वो सुबह बैंक पहुंच जा रहे हैं, लेकिन बैंक रिजर्व बैंक से करेंसी कम आने का रोना रो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को भी कमोवेश शहर के अधिकांश एटीएम की स्थिति यही रही। एचडीएफसी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा एक-दो बैंकों के एटीएम को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश एटीएम सूखे रहे। जिन एटीएम पर सुबह के वक्त कतार लगी, वह घंटे डेढ़ घंटे में ही खाली हो गए। कूड़ाघाट तिहारे स्थित एटीएम पर सौ से ज्यादा पुरुष और महिलाओं की दो-दो लाइनें लगी थीं। यही हाल बैंक रोड स्थित एचडीएफसी, एसबीआई के एटीएम पर भी नजर आया। इतनी लंबी कतार होने की वजह से अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जरूरतमंद लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम के समक्ष घंटों जाया करने के बाद भी जब रुपये नहीं मिल रहे तो लोग बैंक जा रहे हैं पर उन्हें वहां भी लाइन लगानी पड़ रही है।
एसबीआई के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरबीआई से करेंसी नहीं मिली। बुधवार को मिली करेंसी से इस दिन काम चलाया गया। शुक्रवार को आरबीआई से करेंसी मिलने की संभावना है। पीएनबी के एजीेम पीके गांगुली ने बताया कि शुक्रवार को आरबीआई से 15 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। ऐसे में पीएनबी की शाखाओं की स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि अभी सभी एटीएम में कैश की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में कुछ और समय लगेगा।