फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Queue at bank

बीत गए एक माह, छोटी नहीं हुई कतार

Fri, 09 Dec 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Queue at bank
कूड़ाघाट एचडीएफसी के एटीएम पर रकम निकालने के लिए लगी लाइन। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
बड़े नोटों पर पाबंदी के एक महीने बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। ज्यादातर एटीएम बंद रहने से जहां लोग भटक रहे हैं वहीं बैंकों में लंबी लाइन लग रही है। जिन्हें रकम की ज्यादा जरूरत है वो सुबह बैंक पहुंच जा रहे हैं, लेकिन बैंक रिजर्व बैंक से करेंसी कम आने का रोना रो रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी कमोवेश शहर के अधिकांश एटीएम की स्थिति यही रही। एचडीएफसी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा एक-दो बैंकों के एटीएम को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश एटीएम सूखे रहे। जिन एटीएम पर सुबह के वक्त कतार लगी, वह घंटे डेढ़ घंटे में ही खाली हो गए। कूड़ाघाट तिहारे स्थित एटीएम पर सौ से ज्यादा पुरुष और महिलाओं की दो-दो लाइनें लगी थीं। यही हाल बैंक रोड स्थित एचडीएफसी, एसबीआई के एटीएम पर भी नजर आया। इतनी लंबी कतार होने की वजह से अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जरूरतमंद लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम के समक्ष घंटों जाया करने के बाद भी जब रुपये नहीं मिल रहे तो लोग बैंक जा रहे हैं पर उन्हें वहां भी लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


एसबीआई के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरबीआई से करेंसी नहीं मिली। बुधवार को मिली करेंसी से इस दिन काम चलाया गया। शुक्रवार को आरबीआई से करेंसी मिलने की संभावना है। पीएनबी के एजीेम पीके गांगुली ने बताया कि शुक्रवार को आरबीआई से 15 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। ऐसे में पीएनबी की शाखाओं की स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि अभी सभी एटीएम में कैश की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में कुछ और समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाताधारकों को दे रहे प्राथमिकता, एटीएम को नहीं

बैंकों की चालाकी एटीएम पर आश्रित लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दरअसल करेंसी की कमी से जूझ रहे बैंक अपने खाताधारकों को ही तवज्जो दे रहे हैं। इस वजह से अधिकांश एटीएम बंद रखे जा रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर के 268 एटीएम में से बमुश्किल 50 ही चल पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी अधिकांश एटीएम के शटर गिरे रहे। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम में कैश डालने को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, क्योंकि बैंक अपने खाताधारकों की ही जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। बैंकों की कोशिश खाताधारकों की जरूरतों को पूरा करने की है। 

ठंड में भी एसबीआई की मुख्य शाखा में बाहर लगी लाइन

इस कंपकंपाती ठंड में बृहस्पतिवार को बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में खाताधारकों को बाहर लाइन में खड़ा होना पड़ा। टोकन से नंबर आने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया, जबकि कुछ दिन पहले तक सभी को बैंक के अंदर जाने दिया जाता था। बैंक प्रबंधक अमर सिंह का कहना था कि अब जबकि स्थिति थोड़ी सामान्य हो रही है तो हम धीरे-धीरे पुराने तौर-तरीके पर लौट रहे हैं। इसी वजह से टोकन व्यवस्था फिर शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed