{"_id":"5dc181678ebc3e5b5066baf9","slug":"python-swallows-monkey-baby-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः विशालकाय अजगर ने बंदर के बच्चे को निगला, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः विशालकाय अजगर ने बंदर के बच्चे को निगला, लोगों में दहशत
Tue, 05 Nov 2019 07:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
बंदर के बच्चे को अजगर ने निकला
- फोटो : अमर उजाला
निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर मार्ग के चमनगंज पुल स्थित लकड़ी डिपो के निकट खेत मे मंगलवार को एक विशालकाय अजगर ने बंदर के बच्चे को निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खेत जा रही एक महिला ने घटना को देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बंदर के शव को कब्जे में ले लिया और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा दिया। वहीं विशालकाय अजगर देख आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
अजय, संदीप, मृत्युंजय, सुबास सहित आदि लोगों ने बताया कि चमनगंज पुल स्थित लकड़ी डिपो के निकट एक खेत मे विशालकाय अजगर ने बंदर के बच्चे को निगल रहा था। उसी दौरान एक महिला धान की कटाई करने खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसकी नजर अजगर पर पड़ीl उसके बाद महिला शोर मचाने लगी। महिला के शोर मचाने की आवाज सुन आस-पास के लोग घटना पर इकठ्ठा हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
बंदर के बच्चे को अजगर ने निकला
- फोटो : अमर उजाला
अजगर करीब दस फुट लंबा था और बंदर के बच्चे को निगल रहा था। इस कारण अजगर का मुंह खुला हुआ था। जिससे लोग उसके पास जाने से डर रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी।
कुछ ग्रामीण हिम्मत कर उसके पास पहुंचे और उसके मुंह से बंदर के बच्चे को छुड़ाने के प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के घंटो बाद किसी तरह विशालकाय अजगर बंदर के बच्चें को छोड़ तो दिया। लेकिन बंदर के बच्चा भी मर गया।
रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि बंदर के शव को कब्जे में लिया और अजगर को ठेले पर रखकर निचलौल बिट के जंगल में छोड़ दिया गया।
कुछ ग्रामीण हिम्मत कर उसके पास पहुंचे और उसके मुंह से बंदर के बच्चे को छुड़ाने के प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के घंटो बाद किसी तरह विशालकाय अजगर बंदर के बच्चें को छोड़ तो दिया। लेकिन बंदर के बच्चा भी मर गया।
रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि बंदर के शव को कब्जे में लिया और अजगर को ठेले पर रखकर निचलौल बिट के जंगल में छोड़ दिया गया।