फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   put black ribbon for old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बांधी काली पट्टी

Sat, 02 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 02 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
put black ribbon for old pension
प्रदर्शन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गोरखपुर-बस्ती मंडल के एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का एक दल मंडल के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को तत्कालीन सपा सरकार ने कर्मचारियों के पेंशन योजना को समाप्त करने का काम किया था। जो शिक्षकों और कर्मचारियों के निराशा का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जन प्रतिनिधियों की पेंशन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पद व गोपनीयता की शपथ लेते ही आजीवन पेंशन के हकदार हो जाते हैं जबकि कर्मचारी अपना पूरा जीवन देने के बावजूद पेंशन से वंचित है।


एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, संगठन मंत्री संजय राज सिंह, त्रिपुरारी दुबे और मंडल अध्यक्ष भारतेंदु यादव ने कहा कि काला दिवस मनना, एक बड़े आंदोलन का आगाज है। इस दौरान डॉ. महेंद्र राय, रणधीर शाही, प्रवीण पांडेय, अमरेंद्र शाही, जगदंबा मणि, महेंद्र पटेल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed