फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   purvanchal half marathan will organised on 9 august

पूर्वांचल हॉफ मैराथन नौ अगस्त को

Sun, 24 Jul 2016 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jul 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
purvanchal half marathan will organised on 9 august
- फोटो : demo pic
क्रांति दिवस पर शहीदों की याद में पूर्वांचल हॉफ मैराथन का आयोजन नौ अगस्त को किया जाएगा। शांति सेवा संस्थान के तत्वावधान में होने वाली इस दौड़ में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के धावक हिस्सा ले सकते हैं। 21 किलोमीटर की यह दौड़ कई सालों से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार राय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए धावक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा नौ अगस्त को भी मैराथन स्थल पर भी खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपये रखा गया है। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि इसके साथ ही दस खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दौड़ को आयोजित करने में खेल विभाग, गोरखपुर एथलेटिक एसोसिएशन और जिले के प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता आया है। राजकुमार ने बताया कि दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पूरे प्रदेश से धावक आते हैं। संस्था उनके रहने, ठहरने और खाने की व्यवस्था करता है। इस बार खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शहनाई भवन में की कई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed