फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pulwama Terror Attack Matray Vijay kumar maurya wife happy after Air Strike In POK

पुलवामा में शहीद जवान विजय कुमार की पत्नी ने एयर स्ट्राइक पर जताई खुशी, कहा- फौजी भाइयों का धन्यवाद

Tue, 26 Feb 2019 04:17 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भटनी (देवरिया)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भटनी (देवरिया) Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Feb 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Matray Vijay kumar maurya wife happy after Air Strike In POK
विजयलक्ष्मी

पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक के बाद पुलवामा हमले में शहीद विजय कुमार मौर्य के परिजनों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से सेना ने कलेजे को ठंडक पहुंचाई है, लेकिन आतंक की फैक्ट्री पर यह प्रहार बंद नहीं होना चाहिए। पिछले 12 दिनों से गम में डूबे इस परिवार के लिए मंगलवार को दिन थोड़ा सुकून भरा रहा। जब उन्हें सेना की कार्रवाई की जानकारी मिली तो उस पर खुशी जताई। पिता रामायण मौर्य, पत्नी विजय लक्ष्मी, भाई अशोक कुमार के अलावा गांव के लोगों ने सेना के शौर्य की सराहना की। उनका कहना था कि वैसे तो यह कार्रवाई पहली होती तो और अच्छा होता, लेकिन पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का अंदाज बेहतर रहा। ऐसे ही कार्रवाइयों से आतंकियों का मनोबल टूटेगा।

विज्ञापन


शहीद विजय कुमार की पत्नी विजयलक्ष्मी ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर हमले से खुशी हुई है। इसके लिए फौजी भाइयों को धन्यवाद है। आगे भी ऐसे ही कार्रवाई की जरूरत है, ताकि आतंक की कमर टूट जाए और भारत में घुसने की हिम्मत ना हो। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद के भाई अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय सेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया है। इससे कलेजे को ठंडक पहुंची है। हम चाहते हैं कि सभी आतंकी संगठनों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की नरमी नहीं होनी चाहिए। अब जम्मू-कश्मीर से 35-ए भी हटना चाहिए। 


शहीद की भाभी दुर्गावती देवी ने कहा कि कार्रवाई की जानकारी के बाद बहुत खुशी हुई है। सरकार और सेना ने पुलवामा में शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। आतंकियों को ऐसे ही कड़े सबक सिखाने की जरूरत है, ताकि फिर किसी का विजय घरवालों से दूर न जाए। 

शहीद विजय कुमार के पिता रामायण मौर्य ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि आतंकियों को नहीं बख्शेंगे। यह वादा निभाकर सुकून पहुंचाया है। देश के बाहर बैठे आतंकियों के मारे जाने की खुशी है। अब ऐसे ही देश के भीतर छिपे भेदियों पर भी सर्जिकल स्ट्राइक कर सबक सिखाया जाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed