फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest of law students for result in gorakhpur university

रिजल्ट को लेकर विधि छात्रों के विरोध सिलसिला जारी

Wed, 13 Apr 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 13 Apr 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
protest of law students for result in gorakhpur university
सेंट एंड्रयूज कॉलेज विधि विभाग की छात्रा के मौत पर यूनिवर्सिटी गेट के सामने केंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर में फेल विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। गोरखपुर यूनिवर्सिटी बंद रहने से बुधवार को प्रदर्शन का केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज परिसर रहा, जहां विद्यार्थियों ने पहले कक्षा ठप कराई और फिर रास्ता जाम कर दिया। हालांकि प्रदर्शन का यह सिलसिला महज आधे घंटे ही चला। जानकारी पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से जाम हटा जा सका।
विज्ञापन


छात्रों का नेतृत्व कर रहे प्रतीक राय का कहना था कि शिक्षकों के विवाद में विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग रहा है। इससे निजात तभी संभव है, जब कॉपियों का मूल्यांकन गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बाहर कराया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज की एक छात्रा की फेल होने के कथित सदमे से हुई मौत की बात भी उठाई और कहा कि उसे सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब फेल छात्रों की फिर से परीक्षा कराई जाए और कॉपियों के मूल्यांकन के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों पर भरोसा न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें बोर्ड ऑफ स्टडीज के निर्णय का इंतजार है। यदि फैसला उनके पक्ष में नहीं आया तो वे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्यार्थी देर शाम यूनिवर्सिटी गेट पर इकट्ठा हुए और कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान आशीष निषाद, मुमताज, विनोद, जितेंद्र, विश्वजीत, नीरज, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed