{"_id":"5d13a8d08ebc3e3c683e818a","slug":"property-dealer-arrest-gorakhpur-city-news-gkp311693234","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने पर सपा पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने पर सपा पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहपुर थाने में रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार राम यादव।
फोटो
पट्टीदार से रंगदारी मांगने पर सपा के पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार
प्रापर्टी डीलर ने दस लाख रुपये मांगने के आरोप में शाहपुर थाने में दर्ज कराया था मुकदमा
प्रापर्टी डीलर पर दो दिन पहले महिला ने दुष्कर्म के आरोप में दर्ज कराई है एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के प्रापर्टी डीलर और जमीन दिखाने के बहाने महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी नन्हें यादव से रंगदारी के तौर पर दस लाख रुपये मांगने के आरोप में सपा के पूर्व पार्षद श्याम यादव के भाई राम यादव को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसको पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
श्याम यादव और नन्हें यादव पट्टीदार हैं। दोनों के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद है। आरोप है कि राम यादव ने नन्हें यादव से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। नन्हें यादव ने इस मामले में शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी बीच नन्हें यादव पर एक महिला ने जमीन दिखाने के बहाने खजनी क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। शाहपुर इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।