फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   promise of dry holi

अबीर-गुलाल लगा सूखी होली का लिया संकल्प

Fri, 18 Mar 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Mar 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
promise of dry holi
अग्रवाल भवन में अग्रवाल महिला समिति द्वारा आयोजित होली उत्सव में मयूरी नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : shivharsh
अग्रवाल महिला समिति ने शुक्रवार को अलीनगर स्थित अग्रवाल भवन में होली उत्सव का आयोजन किया, जिसमें समिति के महिलाओं ने रासनृत्य कर अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली। साथ ही संकल्प लिया कि महाराष्ट्र में किसानों की पीड़ा को महसूस करते हुए होली पर पानी की बर्बादी नहीं की जाएगी। सूखी और सुरक्षित होली खेली जाएगी।
विज्ञापन


उत्सव की शुरुआत समिति की संस्थापक अध्यक्ष विमला दास और संरक्षक मंडल द्वारा दीप जलाकर हुई। अग्रसेन वंदना के बाद अल्पना अग्रवाल ने आयोजन की रूपरेखा रखी। उसके बाद उत्सव के कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। वृंदावन की रासलीला समेत एक के बाद एक नृत्य प्रस्तुतियां हुईं, जिस पर वहां मौजूद सभी महिलाएं न केवल झूमीं, बल्कि पूरा लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शर्मिला, लता, शिखा, अंजना, रचना, माया, प्रीति, सुनीता, शोभा, मंजुला, रजनी, सुमन, रमा आदि समिति की सदस्य मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed