फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Programme on Easter

प्रभु के पुनर्जन्म की खुशियों में झूमा मसीही समाज

Mon, 17 Apr 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 17 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Programme on Easter
ईस्टर से एक दिन पहले निकाली गई झांकी। - फोटो : Amar Ujala
शहर के चर्चों में ईस्टर धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को आधी रात में मसीही बहुल मुहल्लों से लोग झांकियां लेकर निकले। सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड बशारतपुर में सभी झांकियां इकट्ठा हुईं। वहां झांकी, गीत और कव्वाली प्रतियोगिता हुई। रविवार को तड़के चार बजे चर्चों में प्रार्थना हुई और सुबह नौ बजे ईस्टर डे पर विशेष प्रार्थना के साथ ही लोग एक-दूसरे को बधाइयां देने में जुट गए। ये सिलसिला पूरे दिन चला।
विज्ञापन


प्रभु यीशु मसीह के क्रूसीकरण के बाद उनके पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ रविवार को मनाया गया। मसीह समाज के लोगों ने चर्चों में पहुंचकर विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। ईस्टर पर्व पर रविवार की शाम प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की घटना का प्रदर्शन भव्य झांकियों के माध्यम से किया गया। मसीही समाज के बच्चों ने गतसमनी के बाग में यीशु की प्रार्थना करते हुए, उन्हें पकड़ने के लिए यहूदी प्रधान याजकों एवं पुरनियों की भीड़ के दृश्य का मंचन किया। रेव्ह डीकेन डीआर लाल के नेतृत्व में सभी चर्चों के पुरोहितों के आपसी सहयोग से निकाली गई भव्य झांकी शोभायात्रा में कलाकारों ने प्रभु यीशु मसीह को कंधे पर क्रूस ले जाते हुए दिखाया तो कुछ बच्चों ने उनके पुनर्जीवित होने के दृश्य का साक्षात्कार कराया। इन झांकियों को देखकर लोग भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन


इस मौके पर फादर चेरियन, फादर राजेश, फादर सीबी चन, रेव्ह संजय विन्सेंट, रेव्ह रोशन लाल, रेव्ह ईश्वर दयाल, रेव्ह डी अन्द्रियास, रेव्ह जेके लाल, डॉ. दीपक सिंह, डैनियल रावर्ट, राजा शर्मा, रितेश रावर्ट, अमित रावर्ट, मोरिसन जोसेफ , रॉयल चार्ल्स, दीपू फि लिप, संतोष हारून, विशाल जैकब, आशीष बैप्टिस्ट, सोनी राय, रोडनि रोशन, अभिषेक सुमेरा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन झांकियों ने खींचा ध्यान
- प्रभु यीशु मसीह को क्रूसीकरण
- शील्ड कब्र पर रोमी सैनिकों का पहरा
- यीशु की खुली कब्र और जीवित निकलने की घटना 
- यीशु के खाली कब्र में और बाहर पत्थर पर स्वर्ग दूत 
- मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम द्वारा यीशु को ढूंढना
- जीवित होने के बाद यीशु मसीह द्वारा थोमा और अपने चेलो को पसली और छिदे हुए हाथों को दिखाने की घटना 
- प्रभु यीशु मसीह के स्वर्गारोहण के दृश्य का प्रदर्शन


सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में मेला आज
मसीही समाज की ओर से सोमवार को ईस्टर मंडे की शाम 6.00 बजे सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड में मेले का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न इलाकों से मसीही समाज के लोग इसमें शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed