फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Programme of Maharana pratap eduction council

फिजा में गूंजे सेवा भाव, देशभक्ति के तराने

Mon, 05 Dec 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Programme of Maharana pratap eduction council
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्‍थापक सप्ताह समारोह के अवसर पर निकाली गयी झांकी । - फोटो : Rajesh Kumar
शहर की मुख्य सड़कों पर भारी संख्या में कतारबद्ध होकर सेवा और देश भक्ति का भाव लिए विद्यार्थी निकले तो पूरे वातावरण में देशभक्ति का माहौल बन गया। शोभायात्रा में रथ केसाथ बैंड बाजे की धुन केबीच बच्चों द्वारा नोटबंदी, भ्रष्टाचार, सर्जिकल स्ट्राइक पर निकली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा को देखने को सड़कों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


रविवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह केउद्घाटन के अवसर पर एमपी इंटर कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ की उपस्थित एवं मुख्य अतिथि भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक डॉ जीएन सिंह को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण, ध्वजगीत, कुलगीत के साथ उद्घाटन और शोभायात्रा के शुभारंभ की घोषणा की। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। देशभक्ति गीतों की धुनों पर बजते बैंड, पीएसी एवं आरपीएफ के बैंड पर मार्च करते एनसीसी कैडेट और महापुरुषों की झांकियां शोभायात्रा को और आकर्षक बना रही थीं। घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप, भ्रष्टाचार, शिवाजी व रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित झांकी, विभिन्न प्रांतों केपरिधानों में सजी छात्राएं, डेंगू, इंसेफेलाइटिस जैसे समसामयिक मुद्दों पर आधारित झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


पेटीएम व नोटबंदी पर झांकी को सराहा

शोभायात्रा में नोटबंदी और पेटीएम पर आधारित झांकी को लोगों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने पेटीएम के इस्तेमाल के फायदे, एटीएम का प्रयोग करने का तरीका, नोटबंदी से सामने आएगा कालाधन, समर्थन करो आदि स्लोगन हाथ में लिए समाज को संदेश भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र व समाज की धुरी होती है शिक्षा : डॉ. जीएन सिंह

केंद्र सरकार के औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र व समाज की धुरी होती है। भावी पीढ़ी कि शिक्षा व्यवस्था जिस तरह से होगी, देश का निर्माण भी उसी तरह से होगा। उन्होंने महाराणा शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कहा कि 20वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में ही सामाजिक पुनर्जागरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति का सूत्रपात ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने किया था। मुझे जानकर खुशी हुई कि महाराणा शिक्षा परिषद उसी क्रांति की एक कड़ी है। मातृभूमि के प्रति समर्पण और त्याग, माता-पिता और गुरु के प्रति श्रद्धावान रहने का जो पाठ इन शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाया जा रहा है वह राष्ट्र सेवा का अभिनव प्रयास है। 


महंत आदित्यनाथ ने कहा कि दिग्विजयनाथ महराज द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रज्वलित सेवा साधना एवं तप की अखंड ज्योति निरंतर जलती रहेगी। अवेद्यनाथ जी महराज द्वारा प्रारंभ किए गए सामाजिक समरसता तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रियता का दायित्व गोरक्ष पीठ निभाता रहेगा। एमपी कॉलेज के प्राचार्य रामजन्म सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शीतल पांडेय, धर्मेंद्र नाथ वर्मा, प्रताप नारायण सिंह, डॉ. टीपी शाही, पारसनाथ मिश्र, अरुणेश शाही, आरपी चंद, अंजू चौधरी, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक आदि थे।ज प्रतियोगिता, डीवीएनपीजी कॉलेज में शिक्षाप्रद संत वचन प्रतियोगिता, एमपी बालिका इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed