{"_id":"943b0b3c9912d5a7048372f22986aaaf","slug":"programme-in-railway-stadium-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र प्रेम का जज्बा जगा गई रेलवे की संगीत संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र प्रेम का जज्बा जगा गई रेलवे की संगीत संध्या
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति की ओर से हुए इस कार्यक्रम को रेलवे के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से यादगार बना दिया। देशभक्ति से जुड़े गीत और नृत्य मोहक प्रस्तुति लोगों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भर गई।
कार्यक्रम की शुरुआत जीएम राजीव मिश्र और उनकी पत्नी कुमकुम मिश्र ने दीप जलाकर किया। उसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला। तुम रोको कदम को बढ़ाते चलो, ऐ मेरे वतन के लोगों ने माहौल में देशप्रेम का रंग भरा तो एनई रेलवे बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से मनोहारी समूह नृत्य जग जननी के दर्शन अर्चन.... ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रेलवे बालक इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से समूह नृत्य बंदे मातरम भी लोगों को खूब भाया।
कला समिति के कलाकारों की ओर से देश के मान की रक्षा के लिये न्यौछावर होने की वीरगाथा पर आधारित नाटिका ’’खुदी राम बोस’’ की प्रभावशाली प्रस्तुति जोश भर गई। सांस्कृतिक समारोह का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। इस अवसर पर जीएम राजीव मिश्र ने कहा कि यह अवसर सिर्फ उत्सव मनाने का ही नहीं बल्कि संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा प्रकट करने का भी है। महाप्रबन्धक ने सभी कलाकारों को उनकी उत्तम प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन रचना श्रीवास्तव ने तो धन्यवाद ज्ञापन एसएनएम इस्लाम ने किया।