फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   program in world environment day

पौधे लगाने से ही बचेगी प्रकृति

Mon, 05 Jun 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Jun 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
program in world environment day
विवि के समाजशास्‍त्र विभाग परिसर में पौधारोपण करते विभागाध्यक्ष प्रो. रामप्रकाश - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी कराई और पौधे लगाए। विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते गीत, संगीत और गायन किया गया। वहीं, छात्राओं ने स्लोगन के साथ प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। कहा कि पौधे लगाकर ही प्रकृति को बचाया जा सकता है।  
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पादरी बाजार, फातिमा स्कूल ऑफ नर्सिंग में कार्यक्रम कराया, जिसमें पर्यावरण पर गोष्ठी हई। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार पेश किए और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसबी सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और परिसर में पौधे लगाए। 
विज्ञापन

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में स्काउट, छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों की शैक्षिक गोष्ठी कराई गई, जिसमें जल के दुरुपयोग, नदियों में नालों के गंदे पानी का गिरना, वनों की अंधाधुंध कटाई, वाहनों से बढ़ता ध्वनि प्रदूषण आदि कई कारणों से पर्यावरण प्रदूषित होना बताया गया। प्रधानाचार्य राम जन्म सिंह ने बताया कि पृथ्वी के मुख्य घटक जल, वायु, ध्वनि तथा पृथ्वी खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो चुके हैं। इस मौके पर एनडी शाही, संजय सिंह, जनार्दन आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण की स्थिति बहुत खराब होने पर चर्चा हुई। प्राचार्या स्मिता दास ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ रहा है, यह मानव के लिए चिंता का विषय है। प्रवक्ता अभिषेक सिंह ने कहा कि नए पौधे लगाने के साथ ही पुराने वृक्षों की रक्षा करनी होगी। इस मौके पर रविंद्र कुमार, प्रमेश सिंह, विजय रंजन, आदर्श सिंह, कीर्ति कुमारी, प्रतिभा, सीमा, प्रजापति और अमित चौरसिया उपस्थित रहे। 

संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक व समाजसेवी सीताराम जायसवाल ने कुसम्ही में 101 पौधों को रोपित किया और कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में एक है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं, जबकि प्रिंस जायसवाल ने 21 पौधरोपण किए। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से गोवत्स गौशाला में पेड़ लगाओ अभियान चलाया। अध्यक्ष अमित टेकड़ीवाल ने पौधे लगाए और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर विवेक गुप्ता, अजय अग्रवाल, हिमांशु, अर्पित, नीरज, अनुराग, पीयुष जैन, अनिल, चेयरपर्सन श्वेता अग्रवाल, प्रीति शोरेवाल, डोली और करूणा गुप्ता उपस्थित रहे। इसी तरह से राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नंद प्रसाद यादव ने पौधे लगाए और वृक्षों के जीवनदाता की भूमिका को रेखांकित किया। इस मौके पर जगत विहारी, मृत्युंजय कुमार, अच्युतानंद द्विवेदी, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।  


वहीं यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को यूनिवर्सिटी में पौधे लगाए गए। विभाग के अध्यक्ष प्रो. राम प्रकाश ने पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र नेता शिव शंकर गौड़ ने पूरे वर्ष यूनिवर्सिटी में पौधे लगाने का प्रण लिया। इस मौके पर सूरज, पंकज, प्रदीप, निधि, प्रशांता, प्रगति, विपिन, सतेंद्र, पवन, शुभम, रवि रावत, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed