फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Proctor injured in ruckus in gorakhpur university

यूनिवर्सिटी में बवाल, प्रॉक्टर भी जख्मी

Sat, 24 Dec 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 24 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Proctor injured in ruckus in gorakhpur university
प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय - फोटो : Shivharsh Dwivedi
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रही एथलीट मीट के दौरान शुक्रवार को कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने खेल में हिस्सा लेने आए भाई-बहन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रॉक्टर भी जख्मी हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रही खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को अंतिम दिन था। इसमें हिस्सा लेने के लिए कई कॉलेजों के खिलाड़ी आए थे। सरस्वती देवी महाविद्यालय जैतपुर से दुर्गेश और उनकी बहन गुंजा गौड़ भी आई हुई थीं। दुर्गेश के मुताबिक वह कुर्सी पर बैठा था और उसके बगल की सीट पर कोई दूसरा खिलाड़ी बैठा था। किसी काम से वह उठकर चला गया, इसी दौरान दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के छात्र देवेंद्र यादव आए और कुर्सी मांगने लगे। यह बताने पर कि उस पर कोई बैठा है, वह भड़क गए और अपशब्द कहते हुए बाहर चले गए। थोड़ी देर बाद जैसे ही दुर्गेश अपनी बहन के साथ बाहर निकला, साथियों के साथ पहुंचे देवेंद्र ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद पांडेय बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी चोट लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। शाम तक तहरीर नहीं आने पर पकड़े गए युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed