प्राइवेट बस मालिक से परिचालक का विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
रेलवे
स्टेशन से प्राइवेट छोटी बस
लखनऊ के लिए चलती है। मंगलवार
को बस रेलवे बस स्टैंड के सामने
से सवारियां भरने लगी। इसी
दौरान रोडवेज की बस भी लखनऊ
के लिए सवारियां भर रही थी।
रोडवेज की सवारियां प्राइवेट
बस में बैठाने को लेकर परिचालक
का प्राइवेट बस मालिक से विवाद
हो गया। विवाद की जानकारी जब
रोडवेज के अन्य संविदा चालक
और परिचालक को हुई तो वह एकत्र
हो गए। संविदा चालक और परिचालक
ने प्राइवेट बस के सभी सवारियों
को उतारकर बस को वर्कशॉप में
खड़ी कर दी। कार्रवाई की मांग
को लेकर संविदा चालक परिचालक
संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय
सिंह के नेतृत्व में संचालन
ठप कर दिया। संचालन ठप की
जानकारी मिलते ही गोरखपुर
डिपो के एआरएम महेश चंद्र मौके
पर पहुंच गए। मामले की जानकारी
के बाद उन्होंने इसकी सूचना
कैंट पुलिस को दी। प्राइवेट
बस को पुलिस को सौंप दिया गया।
एआरएम महेश चंद्र ने बताया
कि रोडवेज बस में परिचालक लखनऊ
के लिए सवारियां भर रहा था।
इसी दौरान प्राइवेट बस के
मालिक आ गए और विवाद करने लगे
थे। पुलिस से इसकी शिकायत कर
दी गई है।