फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   prisner women charge to gang rape

बस्ती जेल में बंद महिला आरोपी ने मढा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 29 Nov 2019 08:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
prisner women charge to gang rape
बस्ती जेल में बंद महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। हत्या के मामले में बस्ती जेल में बंद एक महिला के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। गांव में हुई हत्या में आरोपी इस महिला ने जेल जाने से पूर्व तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और एक महिला पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। महिला ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक बस्ती के माध्यम से एसपी संतकबीरनगर को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले की जांच एसओ मेंहदावल को सौंपी गई है।
पत्र में मेंहदावल की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 10 मई की रात करीब आठ बजे गांव की 30 वर्षीय महिला उसे किसी बहाने पास के बगीचे में ले गई। वहां पहले से गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के दो युवकों के साथ मौजूद था। महिला उसे तीनों युवकों के हवाले छोड़कर चली गई। पत्र के अनुसार तीनों युवकों ने चाकू से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी बीच 17 मई को उसके गांव में हत्या हो गई। उसी के आरोप में उसके मां-बाप, चार भाइयों और उसे आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया। वहां मेडिकल परीक्षण में उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। महिला ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों के अलावा उनकी मददगार महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक बस्ती के माध्यम से महिला का प्रार्थना पत्र मिला है। एसओ मेंहदावल को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed