फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   principle angry to destroy medicine in bathroom

बाथरूम में दवा नष्ट करने पर विफरे प्रिंसिपल

Tue, 26 Apr 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
principle angry to destroy medicine in bathroom
मेडिकल कॉलेज में एक्सपायरी दवाओं को बाथरूम में नष्ट करने पर प्रिंसिपल ने कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार की सुबह प्रिंसिपल प्रो. राजीव मिश्रा ड्रग स्टोर में गए और सभी फार्मासिस्टों से पूछताछ की। उन्होंने निर्देश दिया है कि छह महीने में एक्सपायर होने वाली दवाओं की सूची उपलब्ध कराई जाए और दवाओं को नष्ट करने के लिए नियमों का पालन किया जाए। नष्ट करने के लिए एक कमेटी गठित हो उसके संज्ञान में ही दवाएं नष्ट हो।
विज्ञापन


बता दें कि मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बाथरूम व एक कमरे को अंदर से बंद करके दवाएं नष्ट की गई थी। करीब चार लाख की दवाएं एक्सपायर होने के  बाद नष्ट की गई। अभी कुछ दिन पहले ही बड़ी संख्या में ओआरएस घोल के पैकेट कूड़े में फेंके गए थे। सोमवार को लिक्विड पैराफिन (जेली है जो आदमी के शरीर में पाइप डालने से पहले उपयोग होती है), दूसरी दवा हाइड्रोजन परॉक्साइड है जिसका इस्तेमाल ऑपरेशन या ड्रेसिंग के दौरान होता है, को नष्ट किया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को इसको संज्ञान लेते हुए प्रिंसिपल ने फार्मासिस्टों से पूछताछ की है। प्रो. राजीव मिश्रा ने बताया कि दवाओं को नष्ट करने का एक नियम है। कमेटी गठित करके दवाएं नष्ट करने का आदेश दिया गया है। साथ ही छह महीने में एक्सपायर होने वाली दवाओं की सूची मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed