{"_id":"5d6ed4528ebc3e012d67e816","slug":"prena-app-and-teacher-gorakhpur-city-news-gkp3201779185","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब प्रेरणा एप पर सेल्फी के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे शिक्षक, प्रशासन देगा संचालन की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब प्रेरणा एप पर सेल्फी के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे शिक्षक, प्रशासन देगा संचालन की जानकारी
Wed, 04 Sep 2019 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
प्रेरणा एप
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब ‘प्रेरणा एप’ के माध्यम से हाजिरी देनी होगी। इस एप के माध्यम से शिक्षकों को कुल शैक्षणिक समय के भीतर तीन बार- प्रार्थना, मिड डे मील और छुट्टी होने के समय छात्रों के साथ फोटो खींचकर एप पर लोड करनी होगी। बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की तमाम जानकारी भी इस एप के माध्यम से शिक्षकों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
इस एप के माध्यम से हाजिरी के पीछे शासन की मंशा ऐसे शिक्षकों पर नकेल कसने की है, जो स्कूल आते ही नहीं और आए तो बीच में ही गायब हो जाते हैं। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के अनुरूप तैयारियां की जा चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक शिक्षक को अपने स्मार्ट फोन में ‘प्रेरणा’ एप को डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद स्कूल में जाते ही प्रार्थना सभा में छात्रों के साथ मोबाइल से फोटो खींचकर एप पर अपलोड करना होगा। उसके बाद छात्रों की उपस्थिति भी अपलोड होगी। बाद में मिड-डे-मिल दिए जाने की भी प्रक्रिया की भी एक फोटो डालनी होगी। स्कूल की लोकेशन पर ‘प्रेरणा’ एप ऑफलाइन भी काम करेगा।
विज्ञापन
शिक्षक-शिक्षिकाएं निर्धारित सेल्फी को ऑफ लाइन एप में अपलोड कर देंगे तो वह अपलोड की गई फोटो या अन्य जानकारी मोबाइल पर नेट चालू होते ही अपने आप ऑनलाइन अपलोड हो जाएगी। दफ्तरों में बैठे अधिकारी एप को खोल विभिन्न शिक्षकों की उनके स्कूलों में मौजूदगी की जांच कर सकेंगे।
जिला स्तर से लेकर लखनऊ तक के अफसर इस पर नजर रखेंगे। ऐसा न करने वाले शिक्षकों को गैरहाजिर मना जाएगा। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी होगी। शिक्षक इस एप के जरिए छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को इस एप के संचालन की जानकारी दी जाएगी।