{"_id":"5da6d3ba8ebc3e01416b4373","slug":"pregnant-woman-died-in-a-road-accident-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रक के चपेट में आई बाइक, प्रसव के लिए जा रही गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रक के चपेट में आई बाइक, प्रसव के लिए जा रही गर्भवती की मौत
Wed, 16 Oct 2019 01:54 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए जाते समय रास्ते में ही दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना बस्ती डुमरियागंज मार्ग स्थित देई पार चौराहे की है।
विज्ञापन
बस्ती का रहने वाला एक युवक बाइक से 25 वर्षीय पत्नी को प्रसव के लिए बस्ती शहर लेकर जा रहा था। इस बीच देई पार चौराहे पर पहुंचते ही उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर ही गर्भवती महिला की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि एक कार वाले ने रास्ते में दरवाजा खोल दिया था, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। झटका लगने के कारण गर्भवती महिला बाइक से गिर गई और पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तबतक महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।