फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of a young man found in a drain near Chhatra Sangh Crossing; death caused by drowning.

हादसा: छात्रसंघ चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि

Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 03:02 AM IST
सार

आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए देवरिया स्थित अपने घर चले गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि सनीवेश पिछले चार-पांच साल से घर से बाहर रह रहा था।

विज्ञापन
Body of a young man found in a drain near Chhatra Sangh Crossing; death caused by drowning.
नाले के पानी में डूबने से युवक की मौत - फोटो : File Photo

विस्तार

छात्रसंघ चौराहे के पास कचहरी बस स्टैंड के सामने रविवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सनीवेश कुमार (31) पुत्र तुलसी प्रसाद, निवासी लोहिया नगर वार्ड नंबर 13, सलेमपुर, देवरिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे रैन बसेरे के सामने नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और तलाशी ली। युवक की जेब से आधार कार्ड के अलावा देशी शराब की शीशी मिली। इसके बाद आधार कार्ड पर दर्ज पते के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया। मृतक के भाई और भतीजे ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन


एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए देवरिया स्थित अपने घर चले गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि सनीवेश पिछले चार-पांच साल से घर से बाहर रह रहा था। शराब पीने की आदत के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed