फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   preetis family celebrates because india won gold in hockey

भारत के गोल्ड जीतने पर प्रीति के घर में जश्न

Sat, 13 Feb 2016 02:32 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। चीन में भारत का तिरंगा ऊंचा करने वाली गोरखपुर की लाडली अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी प्रीति दुबे ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को साउथ एशियन गेम्स में प्रीति को पहली बार गोल्ड मेडल मिला। भारत ने श्रीलंका को 10-0 से हरा दिया। इसमें प्रीति ने भी एक गोल का योगदान दिया। इस कामयाबी पर उनके घर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


 प्रीति दुबे गोल्ड जीतने वाली बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। महज 18 साल की उम्र में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित होना और कई देशों का दौरा कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य प्रीति ने बताया कि टीम की फिटनेस अब काफी बेहतर हो चुकी है। भारत की शुरूआत प्रतियोगिता में काफी अच्छी रही। टीम की सभी सदस्य पूरी तरह से फिट हैं जिसका परिणाम गोल्ड के रूप में मिला है।
विज्ञापन



प्रीति के प्रदर्शन पर गर्व है :
बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी प्रशिक्षक रहीं और वर्तमान समय में शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रीति की प्रथम हॉकी प्रशिक्षक शशि सिंह प्रीति की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। शशि ने बताया कि छोटी उम्र में ही उनके जुनून आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। प्रीति ओलंपिक में हिस्सा लें और देश को गोल्ड दिलाए यह उनका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed