{"_id":"573a1d8f4f1c1be516ac73e3","slug":"power-cut-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बताए काट दी हजारों घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बताए काट दी हजारों घरों की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर।
- फोटो : रमेश मिश्र
रामजानकी नगर और कृष्णा नगर फीडर से जुड़े हजारों घरों में सोमवार के छह घंटे बिजली नहीं रही। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कटौती को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश रहा। उनक ा कहना था कि बिजली महकमे की यह मनमानी कोई पहला उदाहरण नहीं है। इससे पहले भी मरम्मत के नाम पर घंटों शटडाउन ले लिया जाता रहा है। इन इलाकों में सुबह 11 बजे आपूर्ति बाधित की गई तो जो शाम पांच बजे बहाल हुई।
बता दें कि चार दिन पहले आई आंधी की वजह से इन क्षेत्रों में जगह-जगह बिजली के पोल और तार टूट गए थे। उस दौरान भी इन क्षेत्रों में 20 घंटे बाद किसी तरह बिजली बहाल हो सकी थी। महकमे का कहना है कि उस समय आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था कर किसी तरह आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। बाकी का मरम्मत कार्य सोमवार को किया गया। इसी कारण आपूर्ति बाधित की गई थी। उधर, क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि महकमे ने पूर्व में तो इस कटौती की कोई सूचना नहीं ही दी, आज भी कोई यह बताने वाला नहीं था कि आखिर बिजली कब आएगी।