फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power angel event : girls trains for self defence

इरादे हुए मजबूत, मन से निकल गया डर

Sun, 13 Dec 2015 09:18 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेकर जहां बेटियों के इरादे मजबूत हुए हैं वहीं उनके मन से हर प्रकार का डर भी निकल गया है। वे अब किसी भी विकट स्थिति का सामना करने को पूरी तरह तैयार हैं। यह संभव हुआ है ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के अभियान ‘बेटी ही बचाएगी’ के तहत शुरू हुए ‘पावर एंजेल्स’ कार्यक्रम से।
विज्ञापन


आरपीएम एकेडमी रुस्तमपुर में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग का ही यह असर है कि स्कूल में अब पूरे सत्र के दौरान छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकेडमी में 15 दिनों तक यह शिविर पूर्वांचल नि:युद्ध अकादमी के प्रशिक्षकों के सहयोग से चला।
विज्ञापन


‘पावर एंजेल्स’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को आरपीएम एकेडमी में धीरेंद्र प्रताप के निर्देशन में योगेंद्र प्रताप, महिला प्रशिक्षक अर्पिता श्रीवास्तव और रोशनी पाल की देखरेख में छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान छात्राओं को किसी भी विकट परिस्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया। ट्रेनिंग में छात्राओं को अपने बचाव के साथ-साथ दूसरों की मदद करने की भी जानकारी दी गई। शिविर के समापन समारोह की मुख्य अतिथि आरपीएम एकेडमी की प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा रहीं। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसा कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएम एकेडमी रूस्तमपुर कि प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा ने बताया कि अमर उजाला का यह बेहतरीन प्रयास है। ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षकों से कई तरह के सवाल किए, जिनके उत्तर मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया। ट्रेनिंग के बाद लड़कियों के अंदर से डर एकदम दूर हो गया है। स्कूल में पूरे सत्र के दौरान छात्राओं को इसका प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा।


हाथों में शक्ति आ गई
स्कूल में 15 दिनों तक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के बाद हाथों में शक्ति आ गई है। अब दिल से चोट लगने का डर एकदम निकल गया है।
चित्रांशी, आजाद चौक

आत्मविश्वास बढ़ा, डर दूर हो गया
ट्रेनिंग का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ दिल में बना रहने वाला डर अब दूर हो चुका है।
अनम, आजाद नगर

महिला प्रशिक्षकों का फायदा मिला
शिविर में महिला प्रशिक्षक होने का फायदा मिला। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कई ऐसे सवाल थे जिनका जवाब मिल गया। समस्याओं का भी समाधान हो गया।
प्रज्ञा, तारामंडल

मैं इसका फायदा उठाऊंगी
ट्रेनिंग के बाद क्लास में शिक्षकों ने भी प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए टिप्स की बारीकी से जानकारी दी। मुझे सभी टिप्स याद हैं। मैं इनका फायदा उठाऊंगी।
शालू, महुईसुगरपुर

मैं पहले से ज्यादा मजबूत हो गई
स्कूल में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के दौरान मजा आ गया। प्रशिक्षण के बाद अब पहले से ज्यादा अपने आप को मजबूत मानने लगी हूं।
ऐश्वर्या, मोहद्दीपुर

हर लड़की को ट्रेनिंग लेनी चाहिए
हर लड़की को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग जरूर लेनी चाहिए। ट्रेनिंग से पहले मैं इसके महत्व के बारे में कभी नहीं सोचती थी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद पूरी तरह से सोच ही बदल गई।
नेहा, दुर्गापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed