फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Post offices are being closed due to strike

डाककर्मियों के सांकेतिक हड़ताल से डाकघर रहे बंद

Fri, 17 Mar 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Post offices are being closed due to strike
कर्मचारियों की सांकेतिक हड़ताल से बंद रहे डाकघर। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय कर्मचारी कन्फेडरेशन एंड वर्कर्स के आह्वान पर गुरुवार को गोरखपुर मंडल के डाक कर्मचारियों ने 21 सूत्री मांगों के लिए सांकेतिक हड़ताल की। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस हड़ताल में प्रमुख रूप से ग्रुप सी पोस्टमैन, ग्रुप डी और ग्रामीण डाक सेवक शामिल हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


डाककर्मियों की सांकेतिक हड़ताल के चलते गुरुवार को प्रधान डाकघर गोरखपुर बंद रहा। मंडल के अधिकांश उप डाकघर भी बंद रहे। केंद्रीय कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन 26000 करने, सातवें वेतन आयोग का फिटमेंट फार्मूला बदलना, मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट अलाउंस में बढ़ोतरी, खाली पदों को भरने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


मंडलीय सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने 11 जुलाई 2016 को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन नौ माह बाद भी उनकी मांगों पर स्वीकृति नहीं हो पाई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी उक्त मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान जो भी नुकसान होगा, उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed