फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Popup sptinkler system will established at railway cricket ground

पॉपअप स्प्रिंकलर सिस्टम से क्रिकेट मैदान को बनाएंगे हरा-भरा

Wed, 21 Dec 2016 01:05 AM IST
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
आशुतोष मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Popup sptinkler system will established at railway cricket ground
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड। - फोटो : Rajesh Kumar
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला की तरह विश्व स्तर का बनाने की कवायद चल रही है। मैदान को हरा-भरा रखने के लिए यहां हाईटेक सिस्टम लगाया जा रहा है। मैदान में करीब 20 लाख की लागत वाला पॉपअप स्प्रिंकलर सिस्टम जल्द काम शुरू कर देगा। इसके बाद ऑटोमेटिक तकनीक से 64 बिंदुओं से एक साथ या जरूरत के मुताबिक फौव्वारा छोड़कर मैदान को हरा-भरा रखा जा सकेगा। इस तरह की सुविधा वाला यह सूबे का पहला क्रिकेट मैदान होगा। इसके लिए ग्राउंड में पाइप बिछ गई है। केवल टंकी निर्माण होना है।
विज्ञापन


ग्राउंड इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो महीने में टंकी निर्माण का काम पूरा हो सकता है। इसके बाद ग्राउंड की गुणवत्ता बढ़ाने वाली तकनीक यहां काम करने लगेगी। हाल में ही 34 साल के लंबे अंतराल के बाद विजय मर्चेंट ट्रॉफी की मेजबानी का मौका गोरखपुर को मिला था। मैच इसी मैदान पर हुआ था। एनईआर के क्रिकेट कोच आफाक अहमद को उम्मीद है कि इस तकनीक से मैदान को हरा-भरा रखा जा सकेगा। जाहिर है मैदान अच्छा होगा तो अच्छे टूर्नामेंट भी आयोजित होंगे। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के कोच पवन शुक्ल ने मैदान को बेहतर बनाने के प्रयास की तारीफ की।
विज्ञापन


बता दें कि ऐसी सुविधा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला जैसे मैदानों में ही है। ग्रीन पार्क में भी अभी तक यह तकनीक नहीं अपनाई गई। हालांकि लखनऊ-कानपुर के मध्य बन रहा स्टेडियम भी पॉपअप स्प्रिंकलर सिस्टम से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed