फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   polythin and fine

सेब लदे ट्रक से 30 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 80 हजार जुर्माना वसूला

Thu, 15 Aug 2019 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
polythin and fine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली से महेवा मंडी पहुंचे सेब के दो ट्रकों से बुधवार को 30 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई। मंडी प्रशासन और नगर निगम की इस संयुक्त कार्रवाई में मंडी के ही एक दुकानदार से 80 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। निगम ने पॉलिथीन जब्त कर ट्रक और ड्राइवर को महेवा मंडी चौकी को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


गोरखपुर फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनकर ने मंडी के अधिकारियों को बेतरतीब गाड़ी खड़ी होने से जाम लगने की सूचना दी थी। इसपर मंडी इंस्पेक्टर लालबहादुर व सहायक मंडी इंस्पेक्टर राकेश पहुंचे और गाड़ियों को हटवाने लगे। इस दौरान उनकी नजर राजेंद्र की ही दुकान पर ट्रक से उतर रहे माल पर पड़ी। जाकर देखा तो सेब की पेटियों के नीचे कई बोरियां पड़ी थीं। जांच की तो उनमें प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। गिनती की गई तो 30-30 किलो की 97 बोरियां मिलीं जिसमें करीब 30 क्विंटल पॉलिथीन थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई जिसपर सहायक नगर आयुक्त डीके सिन्हा के नेतृत्व में टीम पहुंच गई। बहराइच निवासी ट्रक चालक अवधेश प्रताप मिश्र से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिल्ली में सेब की पेटियों के साथ ही 97 बोरी माल अलग से रखा गया था। पॉलिथीन रिंकू पुत्र मो. जफर की दुकान पर उतरना था। वहां से अलग-अलग जगहों पर इसे बेचने की तैयारी थी। नगर निगम ने पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही उससे 80 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई करने वाली टीम में मंडी सचिव सेवाराम वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुके श रस्तोगी, मुख्य सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा के बिल पर मंडी लाई गई पॉलिथीन
दिल्ली से गोंडा के बिल पर साहबगंज मंडी में पॉलिथीन लाई गई। मंडी प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जगदंबा प्लास्टिक कंपनी व सिया इंटरप्राइजेज की तरफ से तीन बिल बनाए गए हैं। बिल पर इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये लिखी गई थी। दिल्ली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट द्वारा माल गोरखपुर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed