फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   polish lines in scramble

पुलिस लाइंस में सिपाहियों ने की हाथापाई

Tue, 18 Apr 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस स्थित आरआई दफ्तर के गणना विभाग में सोमवार की शाम सिपाहियों ने जमकर बवाल काटा। ड्यूटी लगाने को लेकर सिपाहियों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक सिपाही नशे में था और उसने साथी सिपाही पर हाथ उठा दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी सिपाही का पुलिस वालों ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में थाना, चौकी से आए सिपाहियों की ड्यूटी तय होती है। सोमवार की शाम भी आरआई दफ्तर के गणना विभाग में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जा रही थी। इसी दौरान दो सिपाही मनचाही ड्यूटी को लेकर गाली गलौच कर लिए। सिपाहियों के हंगामे पर मौजूद कुछ सिपाहियों ने बीच-बचाव किया लेकिन बात नहीं बनी। देखते ही देखते वहां पर पुलिस वालों के परिवार के लोग भी एकत्र होने लगे। बताया जा रहा है कि सिपाही अजीत यादव नशे में थे और कोशिश के बाद भी वह काबू में नहीं आ रहे थे। मामला बढ़ने पर पुलिस ने शराब की पुष्टि के लिए डॉक्टरी परीक्षण कराया है। जिला अस्पताल से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed