फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police station online

रामगढ़ताल और गीडा थाना ऑनलाइन हुआ, सीयूजी नंबर दिए गए

Tue, 01 Oct 2019 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
police station online
रामगढ़ताल और गीडा थाना ऑनलाइन हुआ, सीयूजी नंबर दिए गए
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में नवसृजित रामगढ़ताल, गीडा थाने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्क सिस्टम) से सोमवार को जोड़ दिए गए। थाना मुख्यालय में औपचारिक रूप से दैनिक कामकाज पहले ही शुरू हो गया था। इससे पहले मूल थानों में ही रोजमर्रा के कामकाज निपटाए जा रहे थे और सूचनाएं दर्ज हो रही थीं। सीसीटीएनएस से जुड़ने के बाद दोनों थानों की जीडी अलग कर दी गई है।

दोनों नवसृजित थाने 20 सितंबर को अस्तित्व में आ गए थे। रामगढ़ताल थाना रामगढ़ताल पुलिस चौकी भवन में और गीडा थाना पिपरौली पुलिस चौकी भवन में स्थापित किया गया लेकिन दोनों थानों के सीसीटीएनएस से न जुड़े होने की वजह स रामगढ़ताल थाने का औपचारिक कामकाज खोराबार और गीडा थाने का कामकाज सहजनवां थाने से संचालित हो रहा था। सोमवार को सीसीटीएनएस से जुड़ जाने के बाद दोनों थानों का दैनिक कामकाज का संपादन उनके मुख्यालय से शुरू हुआ। पुलिस मुख्यालय ने दोनों नवसृजित थानों का मोबाइल नंबर (सीयूजी नंबर) आवंटित कर दिया गया है। रामगढ़ ताल थानेदार का सीयूजी नंबर 9454403529 और गीडा थाने का सीयूजी नंबर 9454402442 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed