{"_id":"5d5dab468ebc3e6c6521dd72","slug":"police-gorakhpur-news-gkp3184852143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात मेें पुलिसवालों पर नजर रखेंगे खास पुलिस वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात मेें पुलिसवालों पर नजर रखेंगे खास पुलिस वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात मेें पुलिसवालों पर नजर रखेंगे खास पुलिस वाले
गोरखपुर। रात में अब पुलिस की एक स्पेशल टीम शहर में घू्म-घूमकर चौराहों, पिकेट और थानों पर तैनात पुलिसवालों की कार्यप्रणाली पर नजर रखेगी। रात में पुलिस के व्यवहार व वसूली करने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद एडीजी दावा शेरपा ने जोन के सभी जिलों में स्पेशल टीम बनाकर निगरानी करने का निर्देश दिया है। टीम सादे कपड़ों में रात में थानों पर जाकर यह देखेगी की किसी फरियादी से अभद्रता तो नहीं हो रही। साथ ही पुलिसवालों के शराब पीकर उत्पात मचाने व वसूली की भी जांच करेगी। एडीजी इस टीम के कार्यों की खुद मानिटरिंग करेंगे। दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई भी होगी।
पिछले कई दिनों से एडीजी के पास पुलिस के शराब पीकर उत्पात मचाने, वसूली करने और फरियादियों से अभद्रता व उनकी रिपोर्ट न दर्ज करने की शिकायत मिल रही थी। लगातार शिकायतें मिलने को गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने जोन के सभी जिलों में एक विशेष टीम का गठन कर गोपनीय तरीके से जांच कराने का निर्देश दिया है। टीम में ग्यारह सदस्य होंगे। हर जिले की विशेष टीम का नेतृत्व एएसपी करेंगे। उनके साथ एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा, एक एलआईयू का दरोगा, एक महिला सिपाही व चार पुरूष सिपाही शामिल रहेंगे। जो रात के वक्त सादे कपड़ों में भ्रमण करेंगे। पुलिस चेकपोस्ट, चौकी, थाने व बैरियरों पर लगे पुलिसकर्मियों के कार्यों की गोपनीय जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। एडीजी खुद हर माह टीम के एएसपी से कार्यों की समीक्षा करेंगे।
एक महीने में आई हैं करीब पचास शिकायतें
एडीजी के पास जोन के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्घार्थनगर, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती से करीब पचास शिकायतें आईं हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले फरियादियों से अभद्रता और रिपोर्ट दर्ज न होने की हैं। साथ ही रात में ट्रक वालों से वसूली की भी शिकायतेें ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा शिकायत कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्घार्थनगर की हैं।
विज्ञापन
वर्जन
कई जिलों से शिकायतें आ रहीं थी। इसलिए एक टीम बनाकर गोपनीय जांच करने का निर्देश दिया गया है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- दावा शेरपा, एडीजी