{"_id":"f479cc334d49d134c1f8d7d65c9feb26","slug":"police-done-six-school-buses-seez-and-ten-chalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्कूली बसें सीज, दस का चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्कूली बसें सीज, दस का चालान
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बच्चों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर बिना फिटनेस के चल रहीं स्कूल बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने अभियान की शुरूआत कर दी है। टीम ने छह अनफिट बसों को सीज कर किया, जबकि दस का चालान किया गया। उधर आरटीओ कार्यालय में फिटनेस टेस्ट कराने के लिए 30 स्कूलों ने अपनी बसों को भेजा।
‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने स्कूल बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। डीएम ओएन सिंह की सख्ती के बाद स्कूली बसों की चेकिंग का अभियान तेज हो गया है। जिले में 890 पंजीकृत स्कूल बसों में 117 स्कूल बसें बिना फिटनेस कराए ही चल रहीं थीं। इसका खुलासा होने पर आरटीओ प्रवर्तन डॉ. एके गुप्ता के निर्देश पर परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने स्कूल की बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
एआरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह ने खोराबार, रामगढ़ताल और पुलिस यार्ड में बिना फिटनेस के चल रहीं चार बसों को सीज कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज ने शाहपुर क्षेत्र में बच्चों को ले जा रहीं पांच बसों का चालान किया। बसों में स्कूल के बच्चे होने की वजह से उन्हें सीज नहीं किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार जायसवाल ने बेलीपार क्षेत्र में एक स्कूल की विंगर को सीज किया और पैडलेगंज में पांच बसों का चालान किया।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन पूरी तरह लापरवाह
परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने जब बुधवार को सड़कों पर स्कूल की बसों को चेक करना शुरू किया तो अधिकारी भी हैरान रह गए। स्कूल बसों की फिटनेस फेल हुए दो महीने से ज्यादा हो गए थे बावजूद इसके बसों को चलाया जा रहा था। बसों में बच्चे बैठे हुए थे और ड्राइवर ने वर्दी भी नहीं पहन रखी थी । कई के कागजात भी नहीं थे।
30 बसों का फिटनेस टेस्ट
117 स्कूल बसें बिना फिटनेस की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही बुधवार को 30 स्कूल की बसें फिटनेस के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचीं। यहां जुर्माना लेने के बाद बसों का फिटनेस टेस्ट करवाया गया।
स्कूल प्रबंधन की लापरवाही चेकिंग के दौरान उजागर हुई है। बसों को चेकिंग लगातार जारी रहेगी। देहात क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।
राकेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन