फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested a man in virendra Murder Case in Basti

बस्ती: वीरेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
police arrested a man in virendra Murder Case in Basti
बस्ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कड़र खास गांव में हत्या कर फेंकी गई वीरेंद्र उपाध्याय के लाश के मामले में एसपी दिलीप कुमार ने सोमवार को खुलासा किया। एसपी ने बताया कि जमीन मामले में लेनदेन को लेकर यह हत्या की गई। लालगंज पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त इंद्रजीत चौधरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला-

26 अक्टूबर शाम लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार निवासी वीरेन्द्र उपाध्याय (30) मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद घर से निकले। पूरी रात घर न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे पर पता नहीं चला। तब लालगंज थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को पुरानी बस्ती पुलिस ने कड़र खास के गन्ने के खेत से एक शव बरामद किया। परिवार के लोग थाने पर पहुंचे और पुलिस के पास जमा मृतक के शरीर से मिले जनेऊ में बंधी चाभी व कपड़े से पहचान हो सकी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे परिवार और रिश्तेदारों ने दो नवंबर को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर नौ नवंबर को हत्या का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण उग्र हो गए। विरोध में गांव के लोगों ने महदेवा-बस्ती मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। सीओ ने लोगों को आश्वासन देकर जाम हटवाया। अब पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed