फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PMO give green signal for AIIMS in gorakhpur

गोरखपुर में एम्स को केंद्र की रजामंदी

Fri, 15 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
PMO give green signal for AIIMS in gorakhpur
pm modi - फोटो : amar ujala
इंसेफेलाइटिस समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गोरखपुर एवं आसपास के लोगों के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से आई एक सूचना निश्चय ही राहत देने वाली है। एम्स को लेकर साल भर से अधिक समय से चल रही कवायद सफल हो गई। भारत सरकार ने गोरखपुर के गन्ना शोध संस्थान में ही एम्स के निर्माण को अपनी रजामंदी दे दी। इस संबंध में पीएमओ से डीएम दफ्तर को उस समय फैक्स से अधिकृत सूचना पहुंची जब डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधुओं के साथ बैठक कर रहे थे। सूचना मिलते ही बैठक का माहौल बदल गया। तमाम तरह की समस्याओं को भूल सब एक-दूसरे को बधाई देने में जुट गए। इसी के साथ बैठक बीच में ही खत्म कर दी गई।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि 22 को खाद कारखाने का शिलान्यास करने आ रहे पीएम उसी दिन एम्स का भी शिलान्यास कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी भी की जा रही है। प्रशासनिक महकमे में भी यह चर्चा जोरों पर है मगर अभी पीएम कार्यालय से अधिकृत कार्यक्रम न आ पाने से कोई कुछ बोलने से बच रहा है। डीएम ने जिले को लोगों को बधाई देते हुए कहा कि एम्स के निर्माण से जिले के आसपास के लोेगों कोगंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीएम खाद कारखाना, एम्स दोनों का करेंगे शिलान्यास

गोरखपुर में नए खाद कारखाने की स्थापना की मंजूरी के साथ ही केंद्र सरकार ने कूड़ाघाट स्थित शोध संस्थान में एम्स की स्थापना के लिए भी सहमति दे दी है। 22 जुलाई को प्रधानमंत्री दोनों का शिलान्यास एक साथ करेंगे। यह जानकारी गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आजादी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा निवेश होने जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों का यह सौभाग्य है कि उन्हें यह अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने तीन उर्वरक संयत्र, गोरखपुर, बरौनी, और सिंदरी के पुनरुद्धार को मंजूरी दी है। यहां पर इकाई स्थापित होने के बाद 13 लाख मैट्रिक टन उर्वरक का उत्पादन प्रतिवर्ष होगा। भारत सरकार इस सार्वजनिक उपक्रम पर 18 हजार करोड़ निवेश करेगी। इसके साथ ही गैस अथारिटी आफ इंडिया हल्दिया-जगदीशपुर गैस पाइप लाइन बाया गोरखपुर होते हुए बिछाएगी। इस पर भी लगभग 18 हजार करोड़ का निवेश होगा।


उन्होंने कहा कि गोरखपुर के एम्स निर्माण में 1600 करोड़ का निवेश भारत सरकार करेगी। यह गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा निवेश है। यहां की गरीबी दूर करने के लिए औद्योगिक वातावरण बनाने, लाखों लोगों को नौकरी देने के साथ ही यह करोड़ों लोगों के लिए रोजगार सृजन का जरिया होगा। एम्स की स्थापना गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी। इसकी मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसके स्थापना से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed