{"_id":"5ccd048cbdec22071b389285","slug":"pm-narendra-modi-will-addressing-rally-for-lok-sabha-election-2019-in-rudrapur-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मई को रुद्रपुर में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, यहां 5 साल बाद करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मई को रुद्रपुर में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, यहां 5 साल बाद करेंगे जनसभा
Sat, 04 May 2019 08:48 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(देवरिया)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(देवरिया)
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 May 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा 12 मई को रुद्रपुर में प्रस्तावित हुई है। वह सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में बांसगांव, देवरिया और सलेमपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। पीएमओ से शुक्रवार को रुद्रपुर में मोदी की सभा के लिए हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन
बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुद्रपुर में जनसभा का कार्यक्रम तय हो चुका है। वह दुग्धेश्वरनाथ की धरती से तीन संसदीय क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वह पिछले चुनाव में भी रुद्रपुर की धरती से पूर्वांचल वासियों को संदेश दे चुके हैं। पीएमओ से कार्यक्रम तय होने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान भाजपा के संगमघर दुबे, रमेश सिंह, मनीष गुप्ता, मोहन उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता, जर्नादन राव, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन